QUANTUM THEORY OF LIGHT:-

Einstein ने Planck के नियम के आधार पर प्रकाश के quantum सिद्धांत को स्पष्ट किया Planck के विकिरण नियम के अनुसार उर्जा का उत्सर्जन या अवशोषण लगातार नहीं होता है | बल्कि यह उर्जा बंडल (energy packet) के रूप में होता है | एक energy packet में hv परिमाण (amont) उर्जा वर्तमान रहता है | अर्थात् :- किसी भी वस्तु से जब उर्जा उत्सर्जित होता है या कोई भी वस्तु उर्जा ग्रहण करता है | तो  यह hv , 2hv , 3hv……. अर्थात् hv के किसी पूर्ण गुणज के रूप में हो सकता है | यह कभी भी hv के भिन्न ( Fraction) गुणज के रूप में  अर्थात् :- 1⁄2 hv , 3⁄2 hv इत्यादि के रूप में कभी भी नहीं हो सकता है | इसी आधार पर Einstein ने कहा प्रकाश भी एक उर्जा है | इसलिए जब कभी भी प्रकाश उत्सर्जन या अवशोषण होगा तो यह लगातार नहीं हो सकता है | बल्की यह उर्जा बंडल ( energy packet ) के ही रूप में हो सकता है, एक उर्जा बंडल ( energy packet ) में hv परिमाण उर्जा वर्तमान रहता है | जिसे photon या quantum कहा जाता है |इससे स्पष्ट है कि किसी भी स्त्रोत से उत्सर्जित प्रकाश या अवशोषित प्रकाश hv , 2hv, 3hv……. के रूप में ही हो सकता है | जहाँ h Planck constant और V(new) प्रकाश का कम्पनांक (frequency) है |

 इसी तरह Einstein ने बताया की प्रकाश का उत्सर्जन या अवशोषण hv के पूर्ण गुणज के रूप में हो सकता है | यह कभी भी hv के भिन्न गुणज के रूप में संभव नहीं हैं ,इसे ही प्रकाश quantum theory कहा जाता हैं |

Back To Top